Devkatha

श्री राम से कह देना | Shree Ram Se Kah Dena

श्री राम से कह देना इक बात अकेले में
रोता है भरत भैया दिन रात अकेले में,
श्री राम से कह देना इक बात अकेले में

वन वासी गये वन में फिर भी तो यही मन में,
रट ता हु राम रटना दिन रात अकेले में,
श्री राम से कह देना …

रो रो के बिताये है कई साल अयोध्या में,
आँखों से बहे आंसू दिन रात अकेले में,
श्री राम से कह देना …

इस राज की ममता में भाई से बिछोग किया,
ये भेद किया माँ ने और भाई सौतेले ने,
श्री राम से कह देना …

है लक्षमण बड़बाग़ी मरता प्रभु चरणों में,
मुझे मौत नहीं आती दुनिया के अँधेरे में,
श्री राम से कह देना …

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top